अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार को रामनगर जा रही एक बस खाई में गिर गई। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 घायल हैं। बस गोलिखाल क्षेत्र से यात्रियों को लेकर चली थी। दुर्घटनाग्रस्त गढ़वाल मोटर्स यूजर्स की यह 42 सीटर बस ( यूके-12 पीए- 0061) है।
सूचना मिलते ही एसएसपी, थाना सल्ट, फायर स्टेशन रानीखेत, तहसीलदार सल्ट, राजस्व उप निरीक्षक देवायल और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुए। एसडीएम सल्ट संजय कुमार ने बताया कि पांच शव निकाल लिए गए हैं। नैनीताल पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।
Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर




