मुंबई। सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बन चुकी है। फिल्म को रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तो फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और जबरदस्त कलेक्शन किया।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, ''गदर 2'' ने 15 अगस्त को 55 करोड़ का बिजनेस किया है। यह ''गदर 2'' का अब तक का सबसे ज्यादा सिंगल डे कलेक्शन है। पांच दिनों में ''गदर 2'' ने भारत में करीब 229 करोड़ की कमाई कर ली है।

सनी देओल की ''गदर 2'' उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के जरिए अनिल शर्मा ने उत्कर्ष को फिर से फिल्मों में नाम कमाने का मौका दिया है। 22 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ''गदर एक प्रेम कथा'' ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।
Read More: श्रेया कालरा बनीं 'लॉकअप 2' की विजेता, राम कपूर और शिल्पा शिदें जैसे मजबूत प्रतियोगियों को पछाड़ा




