img

लखनऊ। Lucknow Dengue News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डेंगू ने कहर बरपा रखा है। पिछले 24 घंटे में डेंगू के 25 नए केस सामने आ चुके हैं। बुधवार की सुबह बलरामपुर समेत शहर के अलग-अलग अस्पतालों में दो हजार ज्यादा मरीज पहुंच गए। ज्यादतर लोग बुखार से पीड़ित हैं।

इससे पहले मंगलवार को शहर में डेंगू से पहली मौत हो गई। ​​​फैजुल्लागंज निवासी 58 साल की महिला ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला की डेंगू के कार्ड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव थी।

हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि इलाज संबंधी रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि महिला कई बीमारियों से ग्रस्त थी। मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के चलते उसकी जान गई है।

जानकारी के मुताबिक फैजुल्लागंज के प्रीतिनगर निवासी राजमिस्त्री शिवशंकर की पत्नी सामंती देवी को लगभग 7 - 8 दिन से बुखार आ रहा था। नजदीकी क्लीनिक से दवा लेने पर राहत नहीं मिली। हालत बिगड़ी तो परिजनों ने ताड़ीखाना के होपवेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां डेंगू के कार्ड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सामंती दो दिन तक भर्ती रहीं। इसके बाद हालत खराब होने पर उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।


Read More: World Malaria Day: यूपी में मलेरिया पर करारा प्रहार, 7 गुना घटी मरीजों की तादाद