img

लखनऊ। चिनहट इलाके के मल्लहौर स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव हॉस्टल के कमरे में लटका मिला। शुक्रवार सुबह उसका शव देख कालेज प्रशासन ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

चिनहट पुलिस के मुताबिक लॉ कर रही 21 साल की अक्षिता उपाध्याय का शव कैंपस मे बने हॉस्टल के 4th ब्लॉक की तीसरी मंज़िल पर कमरा नंबर 308 में मिला है। छात्रा मूल रूप से मथुरा की रहने वाली है। वह एमिटी यूनिवर्सिटी से BA-LLB का कोर्स कर रही थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है, कि छात्रा ने दोस्त से फोन पर विवाद के बाद आत्महत्या की है। पुलिस ने मौके से मिली उसका मोबाइल फोन और एक रजिस्टर कब्जे में लिया है।


Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई