img

इंफाल। मणिपुर के नारानसेना इलाके में बीती देर रात कुकी उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवान शहीद हो गए। 128वीं बटालियन के ये दोनों जवान राज्य के बिष्णुपुर जिले के नारानसेना इलाके में तैनात थे। मणिपुर पुलिस ने यह जानकारी दी।


मणिपुर पुलिस के मुताबिक, कुकी समुदाय के उग्रवादियों ​​​​​ने देर रात 12:30 बजे से लेकर 2:15 बजे के दौरान मैतेई बहुल गांव नारानसैना की ओर फायरिंग की और बम भी फेंके। यहां CRPF की चौकी के अंदर दो धमाके हुए। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और हमलावरों को खदेड़ दिया।

घटना में CRPF की 128वीं बटालियन के इंस्पेक्टर जादव दास, सब इंस्पेक्टर एन सरकार, हेड कॉन्स्टेबल अरूप सैनी और कॉन्स्टेबल आफताब हुसैन घायल हो गए। इनमें एन सरकार और अरूप सैनी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

सभी संवेदनशील स्थानों पर सख्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं। पहाड़ी और घाटी दोनों जिलों में कुल 127 नाका और चेकपॉइंट स्थापित किए गए हैं। पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों में 139 लोगों को हिरासत में लिया है।


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे