मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhooti Main Makkaar) ने बॉक्स आफिस पर धूम मचा दी है। ऑडियंस इस फ्रेश जोड़ी को बेहद पसंद कर रही है। लव रंजन के डायरेक्शन में बनीं ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 8 मार्च को होली पर रिलीज हुई थी। फिल्म की ओपनिंग बेहद शानदार रही और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
फिल्म ने पहले दिन यानी बुधवार को भारत में 15.73 करोड़ रुपये कमाए। वहीं अब ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कमाई के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं। फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले काफी गिरावट आई है.मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 'तू झूठी मैं मक्कार' के गुरुवार के कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए हैं.
पोस्ट में तरण आदर्श ने लिखा, “ #TuJhoothiMainMakkaar दूसरे दिन भी पकड़ बनाए हुए है... छुट्टी के बाद वर्किंग डे पर कलेक्शन में 34.27% की गिरावट आई... बिज़ शुक्रवार (शाम) से आगे बढ़ना शुरू करना चाहिए, शनि-रवि को और ज्यादा बिजनेस की उम्मीद है. बुधवार को फिल्म ने 15.73 करोड़ कमाए और गुरुवार को 10.34 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ कुल कलेक्शन अब 26.07 करोड़ रुपये हो गया है.”
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




