img

लखनऊ । गुजरात में हुए गोधरा कांड पर बनी फिल्म फिल्म द साबरमती रिपोर्ट (The Sabarmati Report) यूपी में भी टैक्स फ्री हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मंत्रिमंडल के साथ शहर के प्लॉसियो मॉल में फिल्म  देखी। इसके थोड़ी देर बाद उन्होंने फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया।

मूवी देखने के बाद योगी ने कहा- ज्यादा से ज्यादा लोग इस सच को देख सकें और जान सकें। इसलिए, इस फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री किया जाएगा।

यूपी 5वां भाजपा शासित राज्य है, जहां इस फिल्म को टैक्स फ्री किया गया। योगी के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत कई भाजपा विधायकों ने भी मूवी देखी। मल्टीप्लेक्स में योगी सबसे पीछे की सीट पर बैठे।

फिल्म के मुख्य कलाकार विक्रांत मैसी और राशि खन्ना भी इस स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। इससे पहले मूवी की स्टार कास्ट ने सीएम से मुलाकात की थी।


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म