मुंबई। बॉक्स आफिस पर सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) की आंधी चल रही है। पहले दिन फिल्म ने सबसे बड़ी ओपनिंग लेकर इतिहास रच दिया है। पुष्पा 2 ने रिलीज के पहले दिन घरेलू बाजार में सभी भाषाओं में 175.1 करोड़ का कलेक्शन कर देश की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है।
पुष्पा 2 ने 67 करोड़ की कमाई के साथ जवान के 65.5 करोड़ के पहले दिन के कलेक्शन को मात देकर हिंदी भाषा में सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही ये मूवी पहली साउथ इंडियन फिल्म बन गई है जो हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है।
सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में राजामौली की आरआरआर टॉप पर थी। इस फिल्म ने 156 करोड़ की ओपनिंग की थी। वहीं, पुष्पा- 2 ने पहले दिन करीब 200 करोड़ की कमाई कर ली है। पुष्पा- 2 पहली फिल्म है, जिसे साल 2024 में सबसे बड़ी विदेशी ओपनिंग मिली है। फिल्म ने विदेशी ओपनिंग के मामले में प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 AD को भी पीछे छोड़ दिया है।
अल्लू अर्जुन पर गैर इरादतन हत्या का केस
उधर हैदराबाद में फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ के चलते एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन, थिएटर और सिक्योरिटी एजेंसी पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




