img

टेक. अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो (Tecno) ने धांसू स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया है। कम बजट में अच्छा फोन लेने का सबसे अच्छा मौका है। कम्पनी ने Tecno Pop 7 Pro भारत में लॉन्च कर दिया है।

Tecno Pop 7 Pro स्मार्टफोन को आप 7 हजार से भी कम कीमत में खरीद  सकते हैं। फोन में 6GB रैम और 5000mAh बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा मिलता है। कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट का भी सपोर्ट दिया गया है। फोन दो शानदार कलर ऑप्शन में आता है। फोन के साथ HD+ डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है।

टेक्नो के नए फोन Tecno Pop 7 Pro को दो कलर एंडलेस ब्लैक और ब्लू में पेश किया गया है। फोन दो रैम ऑप्शन में मिलता है। Tecno Pop 7 Pro के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,799 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,299 रुपये रखी गई है। फोन को 22 फरवरी के अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। 
 


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार