नई दिल्ली। पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। फरवरी 2025 में होने वाली चैंपियन्स ट्रॉफी खेलने के लिए भारत की टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। BCCI भारत के मैच पाकिस्तान की जगह दुबई में कराने के लिए ICC से कहेगा। यह खबर सूत्रों के हवाले से आई है। अभी BCCI ने इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।
बता दें कि पिछले साल भी एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी। तब भी भारत के वहां नहीं जाने पर यह टूर्नामेंट ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर हुआ था। भारत के मुकाबले श्रीलंका में कराए गए थे। कोलंबो में हुए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर चैंपियनशिप जीती थी।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




