img

जींद। हरियाणा के जींद से भिवानी जा रही यात्री बस की क्रूजर के साथ सीधी टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि करीब एक दर्जन घायल हो गए। घायलों को जींद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले थे। मृतकों में चार महिलाएं, तीन पुरूष व एक बच्चा शामिल है, जिनकी अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मृतकों के शवों तथा घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बाद में डीएसपी रोहताश पुलिस बल के साथ नागरिक पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायलों का उपचार जारी है।

जींद से भिवानी के लिए निकली रोडवेज बस और मुंढाल की तरफ से आ रही क्रूजऱ जीप की गांव बीबीपुर के निकट मंडल से आ रही आमने.सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। घटना का जैसे ही आसपास लोगों को पता चला तो सभी लोग अपने.अपने वाहनों के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रोहतास तथा अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए नागरिक अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को इमरजेंसी वार्ड में लगा दिया गया ताकि सभी लोगों को पर्याप्त मात्रा में उपचार मिल सके। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने बताया कि एक साथ आए घायलों को उपचार के लिए डा. चंद्रमोहन, डा. संकल्प, डा. विनिता सहित अन्य चिकित्कसों की डयूटी इमरजेंसी वार्ड में लगा दी गई है। घायल गंभीर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। वहीं मृतकों के शवों को नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया गया है।
 


Read More: बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर को लेकर बवाल,पुलिस टीम पर हमला, थाने में तोड़फोड़