img

हैदराबाद। Rohit Vemula Case: तेलंगाना के छात्र रोहित वेमुला की मौत के 8 साल बाद हैदराबाद पुलिस ने केस क्लोजर रिपोर्ट फाइल की। इसमें कहा गया है कि रोहित दलित नहीं था।

पुलिस ने तेलंगाना हाईकोर्ट में दावा किया गया कि रोहित इस बात को जानता था कि वह दलित नहीं था। जाति की पहचान उजागर होने के डर से उसने आत्‍महत्‍या कर ली थी।

रिपोर्ट में भाजपा के पूर्व सिकंदराबाद सांसद और हरियाणा के मौजूदा गर्वनर बंडारू दत्तात्रेय, विधान परिषद के सदस्य एन रामचंद्र राव, पूर्व कुलपति अप्पा राव, ABVP नेताओं सहित कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों को निर्दोष बताया गया है।

पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट पर रोहित वेमुला की मां और उनके भाई राजा वेमुला ने सवाल उठाया है। राजा वेमुला ने कहा कि SC स्टेटस पर जिला कलेक्टर फैसला करेंगे। मां और बेटे के सवालों के बाद तेलंगाना डीजीपी ने कहा कि हम इस मामले की दोबारा जांच करेंगे।


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे