
नई दिल्ली। जस्टिस संजीव खन्ना ने सोमवार को देश के 51वें चीफ जस्टिस (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जस्टिस संजीव खन्ना को चीफ जस्टिस के रूप में शपथ दिलाई।
जस्टिस संजीव खन्ना को 2019 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। उसके पहले वे दिल्ली हाई कोर्ट के जज थे। जस्टिस संजीव खन्ना का चीफ जस्टिस के रूप में कार्यकाल 11 नवंबर से 13 मई, 2025 तक का होगा।
14 मई, 1960 को जन्मे जस्टिस संजीव खन्ना ने 1983 में वकालत शुरू की थी। 2005 में उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया था और 2006 में स्थायी जज नियुक्त किया गया था। जस्टिस संजीव खन्ना को 18 जनवरी 2019 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था।
गौरतलब है कि CJI खन्ना का कार्यकाल सिर्फ 6 महीने का होगा। 64 साल के जस्टिस खन्ना 13 मई 2025 को रिटायर होंगे। सुप्रीम कोर्ट जज के तौर पर जस्टिस खन्ना ने 65 फैसले लिखे हैं। इस दौरान वे करीब 275 बेंचों का हिस्सा रहे हैं।
Read More: छत्तीसगढ़ में 26 नक्सली एनकाउंट मे ढेर, डेढ़ करोड़ का इनामी बशव राजू भी मारा गया