हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। High Protein Side Effects: प्रोटीन हमारी डाइट का अहम हिस्सा है जो हमारी हड्डियों के विकास और मजबूती के लिए अधिक अहम माना जाता है। हर व्यक्ति की प्रोटीन की आवश्यकता उम्र और वज़न के मुताबिक बदलती रहती है। व्यस्कों को 0.8 ग्राम प्रोटीन प्रति किलो, किशारों को 1.0 ग्राम प्रोटीन प्रति किलो और बच्चों को 1.5 ग्राम प्रोटीन प्रतिकिलो शारीरिक वजन के अनुसार लेना चाहिए। प्रोटीन का ज्यादा सेवन आपकी सेहत खराब कर सकता है। जानें डाइट में ज्यादा प्रोटीन लेने के शरीर पर कौन-कौन से साइड इफेक्ट होते हैं……
पेट फूलने की समस्या: ज्यादा प्रोटीन का सेवन आपको कब्ज की बीमारी दे सकता है। प्रोटीन मील काफी हैवी होते है जिसे पचाना काफी मुश्किल होता है, जिससे पेट फूलने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
डिहाइड्रेशन: ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने से बॉडी को पानी की दरकार ज्यादा होती है। ऐसे में कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन की परेशानी भी हो सकती है।
किडनी पर असर: ज्यादा प्रोटीन किडनी की सेहत भी बिगाड़ सकता है। जिन लोगों को किडनी में परेशानी है वो प्रोटीन का सेवन बिल्कुल सीमित करें। शरीर में प्रोटीन की ज्यादा मात्रा लेने से किडनी को नाइट्रोजन से छुटकारा पाने में दिक्कत होती है।
हड्डियों को कमजोर करता है: प्रोटीन की ज्यादा मात्रा शरीर में हड्डियों की सेहत पर भी बुरा असर डालती है, जिससे ऑस्टिओपोरोसिस का खतरा हो सकता है। कई अध्ययन भी बताते हैं कि प्रोटीन की ज्यादा मात्रा शरीर में कैल्शियम को कम करती है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




