देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुए लैंडस्लाइड में पांच लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा केदारनाथ यात्रा रूट पर हुआ। पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिरने से एक गाड़ी उसमें दब गई।
12 घंटे की मशक्कत के बाद मलबे को हटाया गया। शनिवार को गाड़ी में पांच शव मिले। ये सभी गुजरात से केदारनाथ यात्रा करने आए थे।

इस घटना की जानकारी होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. शुक्रवार को बचाव दल को मलबे में दबी कार मिली. अधिकारियों बताया कि, "शुक्रवार को मलबे के नीचे दबा हुआ एक वाहन मिला, जिसमें से पांच शव बरामद किए गए. उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है. अधिकारियों ने कहा कि इस घटना के कारण शुक्रवार को केदारनाथ धाम की ओर जाने वाला गुप्तकाशी-गौरीकुंड राजमार्ग भी यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया, जबकि सड़क का लगभग 60 मीटर हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बह गया.
भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी राज्यों बिहार, UP, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब सहित 13 राज्यों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट है।
Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर




