img

हेल्थ/लाइफस्टाइल। अगर आप भी ग्लोइंग त्वचा पाने चाहते हैं तो आज से ही अपने डाइट प्लान को बदलना होगा। आपकी डाइट ही आपके सेहत को फिट रखता है। ऐसे में उसका असर आपके फेस पर भी पड़ता है। ऐसे में ग्लोइंग स्किन के लिए हम आपको कुछ ऐसे फ़ूडस के बारे बताएंगे जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होंगे। इन फूड्स को आप अपने डाइट प्लान में शामिल करके फायदा उठा सकते हैं।

पानी : रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और शरीर और त्वचा से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिल सकती है। पानी की बोतल हमेशा अपने साथ रखें।

हरी सब्जियां : ग्लोइंग स्किन के लिए जब डाइट की बात आती है तो हरी पत्तेदार सब्जियां सबसे पहले आती हैं। विटामिन बी 12 की कमी से हाइपरपिग्मेंटेशन होता है। जो त्वचा को काला कर सकता है। दूसरी ओर, पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन बी 12 से भरपूर होती हैं, जो शरीर में इस विशेष विटामिन की कमी को पूरा करके हाइपरपिग्मेंटेशन को रोक सकती हैं।

हल्दी : नेचुरल ग्लो पाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, एक स्टडी में पाया गया कि हल्दी में पॉलीफेनॉल्स पाया जाता है। हल्दी में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स त्वचा में मेलेनिन (एक प्राकृतिक रंगद्रव्य) के उत्पादन को रोकने में मदद कर सकते हैं।

विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर यह फल त्वचा को सदाबहार भी रखता है। फल त्वचा में कोलेजन के उत्पादन में मदद करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व त्वचा को स्वस्थ रखते हैं।

पपीता : पपीते का प्रयोग त्वचा के लिए गुणकारी होता है। इसमें पपैन नामक एंजाइम होता है। जो त्वचा में निखार लाने और उसे जवां बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, ई की अच्छी मात्रा होती है। जो त्वचा को मॉइश्चराइज कर संक्रमण से भी बचाता है और स्वस्थ रखता है।

दही : दही का सेवन त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। दही में एल-सिस्टीन पेप्टाइड होता है। रिसर्च ने इस बात की पुष्टि की है.यह स्किन व्हाइटनिंग एजेंट के रूप में काम करता है. दही के सेवन से त्वचा साफ होती है और त्वचा में निखार आता है।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। खबर में बताए गए इन चीजों के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 
 


Read More: Vat Savitri Vrat: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जानें वट सावित्री की पूजा का शुभ मुहूर्त