img

नई दिल्ली/ कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राजधानी कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच मामले की सुनवाई कर रही है।

CJI ने कहा- डॉक्टर्स की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए टास्क फोर्स बना रहे हैं, इसमें 9 डॉक्टर्स को शामिल किया गया है, जो मेडिकल प्रोफेशनल्स की सुरक्षा, वर्किंग कंडीशन और उनकी बेहतरी के उपायों की सिफारिश करेगा।

टास्क फोर्स में केंद्र सरकार के पांच अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। कोर्ट ने CBI से 22 अगस्त तक स्टेटस रिपोर्ट और राज्य सरकार से घटना की रिपोर्ट मांगी है। केस की अगली सुनवाई 23 अगस्त को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस में मामले सीबीआई को निर्देश दिया है कि वह 22 अगस्त तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे।

टास्क फोर्स के सदस्य

सुप्रीम कोर्ट ने जिन लोगों को टास्क फोर्स का सदस्य नियुक्त किया है, उनमें वाइस एडमिरल सर्जन आरके सरीन, एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल गैस्ट्रोलॉजी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रेड्डी, एम्स दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. एम. श्रीवास, निमहंस बैंगलुरु के डॉ. प्रतिमा मूर्ति, एम्स जोधपुर के डायरेक्टर डॉ. पुरी, सर गंगाराम अस्पताल के एमडी डॉ. रावत, दिल्ली एम्स की हृदयरोग विशेषज्ञ प्रो. अनिता सक्सेना, मुंबई मेडिकल कॉलेज के डीन प्रो. पल्लवी सप्रे और एम्स के न्यूरोलॉजी विभाग की डॉ. पद्मा श्रीवास्तव शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इन नौ नामों के अलावा पांच पदेन सदस्यों को नियुक्त किया है। जो पांच पदेन सदस्य होंगे उनमें केंद्रीय कैबिनेट सचिव, केंद्रीय गृह सचिव, परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव, नेशनल मेडिकल कमीशन के चेयरपर्सन और नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनर्स के अध्यक्ष शामिल होंगे।

काम पर लौटें डॉक्टर्स

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा कि हम डॉक्टरों से अनुरोध करते हैं कि वे काम पर लौट आएं और अगर मरीजों की जान चली जाती है तो हम डॉक्टरों से अपील करते हैं कि हम उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यहां हैं।


आरोपी का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट

कोलकाता। ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में आरोपी संजय रॉय का लाई डिटेक्टर टेस्ट होगा। कोलकाता की अदालत ने CBI को इसकी इजाजत दे दी है। संजय 10 अगस्त से पुलिस गिरफ्त में है। CBI की एक टीम सोमवार (19 अगस्त) शाम को कुछ इलाकों के CCTV कैमरों के सीसीटीवी फुटेज हासिल करने के लिए कोलकाता पुलिस हेडक्वार्टर पहुंची।

पहले कहा जा रहा था कि आरजी कर अस्पताल से पहली बार निकलने के बाद आरोपी सेक्स वर्कर्स के मोहल्ले में गया था, लेकिन उसने वहां महज शराब पी थी। अब सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि वह ठीक कहां-कहां और किस घर में गया था?

 


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर