नई दिल्ली। विपक्षी आईएनडीआई गठबंधन राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी और कहा कि यह प्रस्ताव अभी राज्यसभा के महासचिव को सौंपा गया है।
कांग्रेस नेता महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन की सभी पार्टियों के पास इसके अलावा कोई विकल्प मौजूद नहीं था। हम औपचारिक तौर पर राज्यसभा के सभापति के खिलाफ अत्यधिक पक्षपातपूर्ण तरीके से उच्च सदन को संचालित करने के चलते यह प्रस्ताव लाये हैं। गठबंधन के लिए यह एक बहुत ही कष्टकारी निर्णय रहा। हालांकि संसदीय लोकतंत्र के हित में हमें इस कदम को उठाना पड़ा।
इस नोटिस में कांग्रेस, TMC, AAP, सपा, DMK, CPI, CPI-M और RJD समेत कई पार्टियों के 60 सांसदों के दस्तखत हैं। विपक्ष का धनखड़ पर पक्षपातपूर्ण सदन चलाने का आरोप है।
वहीं, मंगलवार को 11 बजे दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई। लोकसभा में हंगामे के चलते पहले 12 बजे तक सदन स्थगित कर किया गया। 12 बजे कार्यवाही शुरू होने के बाद भी अडाणी-जॉर्ज सोरोस मुद्दे पर हंगामा जारी रहा, स्पीकर ने बुधवार तक के लिए सदन स्थगित कर दिया। हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही भी बुधवार तक स्थगित कर दी गई।
Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर




