img

नई दिल्ली। पंजाबी ​गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल हथियार पाकिस्तान से आए थे। इसका खुलासा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)एनआईए की जांच में हुआ हैै। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के हामिद नाम के आर्म्स तस्कर ने इन हथियारों की सप्लाई की थी। सूत्रों के अनुसार, हामिद दुबई में रहता है।

मूसेवाला की पिछले साल 29 मई को दिनदहाड़े मानसा जिले में उनके पैतृक गांव के पास  गोली मारकर हत्या कर दी थी। मूसेवाला और उसके दो साथियों पर 2 मिनट 30 सेकेंड तक लगातार फायरिंग की गई थी।

मूसेवाला पर जिन तीन हथियारों से गोलियां बरसाई थीं, उनमें एक असाल्ट राइफल एएन-94 भी शामिल थी। इस हथियार के उपयोग से खुफिया एजेंसियां भी चकरा गई थी, क्योंकि इस असाल्ट राइफल का उपयोग केवल सशस्त्र सेनाओं द्वारा ही किया जाता रहा है। सूत्रों के अनुसार, हामिद ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बुलंदशहर निवासी गुर्गे को हथियार सप्लाई किया था। 


Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई