मुंबई। मुंबई पुलिस ने विमान में एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान मोहम्मद दुलाल (30 वर्ष ) के रूप में की गई है। मामले की छानबीन सहार पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद दुलाल विमान से मस्कट से मुंबई आ रहा था। मुंबई एयरपोर्ट पर विमान पहुंचने से पहले आरोपित ने एयर होस्टेस के साथ अश्लील हरकत की, इसीलिए मुंबई विमान लैंड हो जाने के बाद विमान प्राधिकरण ने आरोपित को सहार पुलिस स्टेशन की टीम को सौंप दिया। आरोपित दुलाल को मुंबई एयरपोर्ट से ढाका की कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Read More: ICSE, ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.18% तो 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास




