मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और राइटर सलीम खान को लॉरेंस विश्नोई के नाम से धमकी दी गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह जब सलीम खान कार्टर रोड मॉर्निंग वॉक पर गए थे, तभी एक महिला बाइक पर एक शख्स के साथ आई और बोली- सही से रहो वरना लॉरेंस को बता दूं क्या? बांद्रा पुलिस स्टेशन ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है।
सलमान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में 14 अप्रैल की सुबह फायरिंग हुई थी। फायरिंग करने वाले बाइक से आए थे। उन्होंने सलमान के घर के बाहर 5 राउंड फायरिंग की और भाग गए। दो दिन बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों को गुजरात से अरेस्ट किया था।
मामले में पुलिस ने अब तक लॉरेंस समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें से अब तक 6 की गिरफ्तारी हो चुकी है। 1 मई को 6 आरोपियों में से एक अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी। लॉरेंस पहले से ही अन्य मामलों में जेल में बंद है।
Read More: 'ताल 2' से कटा ऐश्वर्या राय, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर का पत्ता, सुभाष घई का खुलासा




