img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Sawan Vrat Diet :  भगवान शिव का प्रिय सावन का महीना शुरू हो चुका है। इस दौरान काफी लोग व्रत रखते हैं। व्रत में कमजोरी से बचने के लिए कुछ न कुछ खाना बेहद जरूरी होता है। आज हम आप को कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको व्रत के दौरान डाइट में शामिल करने से आप पूरा दिन खुद को एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे।

फल:  सावन मास में फलों का सेवन जरूर करें। रोजाना कम से कम एक बाउल फ्रूट्स खाने से आप न सिर्फ कमजोरी से बचेंगे बल्कि दिनभर शरीर भी एनर्जेटिक बना रहेगा। ऐसे में सेब, केला, अंगूर, अनार और पपीता बढ़िया ऑप्शन्स हैं। फाइबर से भरपूर होने के कारण इन चीजों को खाने से आपका पेट भी काफी देर तक भरा रहता है।

ड्राई फ्रूट्स : व्रत खोलने के दौरान आप एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनमें विटामिन और कई पोषक तत्वों का खजाना होता है, जो आपको थकान और कमजोरी से बचाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। ऐसे में आप काजू, बादाम, अखरोट और अंजीर जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

साबूदाना: व्रत के दौरान लोग साबूदाना खूब पसंद करते हैं। इसकी मदद से न सिर्फ स्वादिष्ट डिशेज तैयार हो जाती हैं, बल्कि यह फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों का भंडार भी होता है। शाम को व्रत खोलते वक्त आप इसकी खिचड़ी या कम तेल में बनी टिक्की भी खा सकते हैं।

सिंघाड़ा: व्रत में सिंघाड़ा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसका सेवन से न सिर्फ मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, बल्कि आप ऑक्सीडेटिव तनाव से भी बचते हैं। इसे खाने से शरीर को कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं और पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है।

 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी