img

नई दिल्ली। दिग्गज कम्पनी सैमसंग जल्द ही अपने ग्राहकों को ख़ुशख़बरी देने वाला है। कम्पनी ने सैमसंग एम34 5जी (Samsung M34 5G) स्मार्टफोन को भारत में जल्द लॉन्च करने जा रहा है। इंडस्ट्री के सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि Samsung M34 5G स्मार्टफोन के 50 मेगापिक्सल (एमपी) कैमरा और 120एचजेड सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ भारत में जुलाई की शुरुआत में लॉन्च होने की संभावना है। खास बात यह है की इस दमदार फोन की कीमत 20,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है।

सूत्रों ने समाचार एजेंसी को बताया कि त्योहारी सीजन से पहले दक्षिण कोरियाई कंपनी की सबसे बड़ी मध्य-सेगमेंट पेशकश में से एक के रूप में जाना जाने वाला, गैलेक्सी एम34 5जी युवा ग्राहकों को टारगेट करने वाले प्रीमियम फीचर्स की एक श्रृंखला के साथ आएगा।

गैलेक्सी एम34 5जी में कम रोशनी में फोटोग्राफी के लिए एडवांस फीचर्स के साथ 50एमपी का कैमरा होगा। फोन के सुपर स्टेडी ओआईएस हार्डवेयर के साथ आने की भी उम्मीद है, ताकि कस्टमर घुमने फिरने के दौरान शानदार वीडियो कैमरे में कैद कर सकें।

सूत्रों ने बताया कि गैलेक्सी एम34 5जी के 120एचजेड सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 6000 एमएएच बैटरी के साथ आने की संभावना है। गैलेक्सी एम34 5जी के लॉन्च के साथ, सैमसंग के पास इस साल भारत में प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन की एक शानदार लाइन-अप होने की संभावना है।

2019 में लॉन्च की गई, इंडिया-स्पेसिफिक एम सीरीज को मिलेनियल और जेनरेशन जेड कस्टमर के लिए डिजाइन किया गया है। गैलेक्सी एम सीरीज की सफलता ने सैमसंग को देश में टॉप स्मार्टफोन निर्माता के रूप में उभरने में मदद की है। इससे दक्षिण कोरियाई कंपनी को देश में अपने 5जी नेतृत्व को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
 


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार