img

हरिद्वार। कांग्रेस की कॉरिडोर हटाओ-हरिद्वार बचाओ जनजागरण यात्रा शनिवार काे श्रीदक्ष मंदिर कनखल से शुरू हाेकर चौक बाजार, बंगाली मोड़, रविदास बस्ती, वाल्मीकि बस्ती, कनखल थाना हाेकर चौक बाजार में संपन्न हुई।

पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने आराेप लगाया कि नगर विधायक झूठ बोल रहे हैं कि शहर में कोई तोड़फोड़ नहीं होगी, लेकिन वह कितना भी विरोध कांग्रेस का करवा लें, कांग्रेस जनहित में जनता के बीच रहेगी और कॉरिडोर के विरुद्ध संघर्ष करती रहेगी। पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका प्रदीप चौधरी ने कहा कि देश भाजपा की नीतियों से परेशान हो चुका है। गरीबों और आमजन का उत्पीड़न करना इनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है।

प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि यदि विधायक सच बोल रहे हैं कि कॉरिडोर पर उनकी निर्णायक बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हो गई और कॉरिडोर अब गंगा पार बनेगा तो इसके लिए मीडिया के माध्यम से जनता को खुद आकर बताए। पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजप सरकार की नीतियाें से व्यापारी डरा-सहमा है। पूर्व राज्यमंत्री रकित वालिया, पूर्व सचिव विभाष मिश्रा, महिला कांग्रेस महासचिव विमला पांडेय, महानगर अध्यक्ष लता जोशी, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा व युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर