मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा को पाकिस्तान से ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। कपिल के अलावा एक्टर राजपाल यादव, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा को भी धमकी दी गई।
ई-मेल में लिख गया है- हम आपकी एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए हैं। हम आपके ध्यान में सेंसेटिव मामला लाए हैं। ये कोई पब्लिक स्टंट या आपको परेशान करने की कोशिश नहीं है। हमारी आपसे रिक्वेस्ट है कि इसे बहुत गंभीरता से लें और गोपनीयता बनाए रखें।
पाकिस्तान से आए ई-मेल के आखिर में लिखा है- अगर ऐसा नहीं किया तो यह आपके प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर असर डाल सकता है। हम अगले 8 घंटे में इस ई-मेल का रिएक्शन चाहते हैं। ऐसा नहीं किया तो हम मान लेंगे कि आपने इसे गंभीरता से नहीं लिया। हम आपके खिलाफ एक्शन लेंगे। हम बिश्नोई नहीं हैं।
Read More: दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' ओटीटी से हटाई गई, दो दिन पहले ही जी5 पर रिलीज हुई थी




