हरिद्वार। थाना बहादराबाद क्षेत्र में गौकशी की सूचना पर दौड़ी पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक एसओजी टीम के जवान नितिन को गोली लग गई। जवाब में पुलिस की ओर से किए गए फिर में एक बदमाश भी घायल हुआ है। दोनों घायलों को तत्काल रुड़की अस्पताल भेजा गया है।
रविवार की अल सुबह बहादराबाद थाना क्षेत्र में गौकशी की सूचना पर पुलिस आरोपितों की धरपकड़ के लिए निकली थी। जैसे ही पुलिस आरोपितों के नजदीक पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस के एक जवान नितिन को गोली लग गई। जवाब में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक बदमाश भी घायल हो गया। जबकि एक बदमाश को मौके से दबोच लिया गया। पकड़े गए बदमाश मेें एक फतेहपुर, (यूपी) जबकि दूसरा सहारनपुर का रहने वाला है।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी क्राइम, सी.ओ ज्वालापुर समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं। हरिद्वार एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। समाचार लिखे जाने तक घायल बदमाश और एक पुलिसकर्मी को इलाज के लिए रुड़की अस्पताल ले जाया गया है।
Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर




