नई दिल्ली। स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में मध्य प्रदेश के इंदौर और गुजरात के सूरत को देश के सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड मिला। इंदौर को लगातार 7वीं बार ये अवॉर्ड मिला है।
मप्र को देश के दूसरे सबसे स्वच्छ राज्य का अवॉर्ड मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के भारत मण्डपम कन्वेंशन सेंटर में ये अवॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव को प्रदान किए।
मप्र के महू को सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट बोर्ड का अवॉर्ड मिला है। इस बार कुल 9500 अंक का सर्वेक्षण हुआ है।
Read More: ICSE, ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.18% तो 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास




