img

नई दिल्ली। महंगाई से परेशान आम आदमी को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर तगड़ा झटका दिया है। RBI ने रेपो रेट (ब्याज दर) में  0.25% का इजाफा किया है। इससे अब रेपो रेट 6.25% से बढ़कर 6.50% हो गया है। अब होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा हो जाएगा और आपको ज्यादा EMI चुकानी होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 1 फरवरी को बजट पेश करने के बाद MPC की यह पहली बैठक है।

ब्याज दरों पर फैसले के लिए 6 फरवरी से मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग चल रही थी। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास आज बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्याज दरों से जुड़ी घोषणा करेंगे। इससे पहले दिसंबर में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 5.90% से बढ़कर 6.25% किया गया था।

RBI गवर्नर के संबोधन की बड़ी बातें

-मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के 6 में से 4 सदस्य ब्याज दरें बढ़ाने के पक्ष में
-दुनियाभर के ज्यादातर सेंट्रल बैंकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की
-ग्रामीण मांग में सुधार देखा जा रहा है
-FY23-24 में महंगाई 4% के ऊपर रहने की संभावना
-FY23 में GDP 7% रहने का अनुमान
-SDF 6% से बढ़ाकर 6.25% की
-बाजार में पर्याप्त लिक्विडिटी मौजूद


Read More: लखनऊ: महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पास न होने पर भाजपा की जनाक्रोश रैली, सीएम योगी भी कड़ी धूप में पैदल चले