img

कोच्चि।  मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और पूर्व सांसद इनोसेंट का निधन हो गया है। उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इनोसेंट की मौत से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को गहरा धक्का लगा है।

बताया जा रहा है, इनोसेंट को सांस लेने में तकलीफ के चलते 3 मार्च को कोच्चि के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। बताया जाता है कि उन्हें कोरोना हुआ था और दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

अभिनेता इनोसेंट ने मलयालम सिनेमा में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने कॉमेडी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया। उनके हर रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब उनके निधन के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है
 


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म