img

नई दिल्ली। फॉरेन फंडिंग केस में न्यूजक्लिक (Newsclick) के फाउंडर और एडिटर इन चीफ प्रबीर पुरकायस्थ को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को रिहा कर दिया। प्रबीर और न्यूज क्लिक के एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को चीन से फंडिंग के आरोप में पिछले साल 3 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस मेहता की बेंच ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए कहा- आतंकवाद विरोधी कानून (UAPA) के तहत प्रबीर पुरकायस्थ की गिरफ्तारी अमान्य है। बेंच ने निर्देश दिया कि उन्हें हिरासत से रिहा किया जाए।


दिल्ली पुलिस की FIR के मुताबिक, न्यूज क्लिक पर चीनी प्रोपगैंडा फैलाने और देश की संप्रभुता को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया था। इसके अलावा पुरकायस्थ पर 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने के लिए पीपुल्स अलायंस फॉर डेमोक्रेसी एंड सेक्युलरिज्म के साथ साजिश रचने का आरोप है।


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे