लखनऊ। माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के अन्कॉउंटर के बाद सोशल मीडिया पर कहीं तारीफ तो कहीं सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच बॉलवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी टिप्पणी दी। कंगना ने सीएम योगी की तारीफ की। वैसे आपको बता दें कि कंगना कभी भी किसी भी मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देने से नहीं चूकती हैं, चाहे वह फिल्म हो, राजनीति हो या कानून-व्यवस्था। हाल ही में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से खुश होकर कंगना ने उन्हें अपना भाई बताया था। कंगना का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, गुरुवार को उत्तर प्रदेश में राजनीतिक उथल-पुथल ने लोगों का ध्यान तब खींचा जब उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद और गुलाम को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया. असद अहमद गैंगस्टर अतीक अहमद का बेटा है और लंबे समय से लापता था। कहीं इस एनकाउंटर का जश्न मनाया जा रहा है तो कहीं इसे फर्जी बताया जा रहा है और सवाल खड़े किए जा रहे हैं. कंगना पूरी तरह से सीएम योगी के पक्ष में नजर आईं। कगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सीएम योगी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मेरे भाई जैसा कोई नहीं, और एक इमोजी भी जोड़ा।
कंगना द्वारा शेयर किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आदित्यनाथ के भाषण की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. हालाँकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यह मोदी का एक अन्य कार्यक्रम से लिया गया संपादित वीडियो है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना ने हाल ही में साउथ के एक डायरेक्टर के साथ अपनी फिल्म ‘चंद्रमुखी’ की शूटिंग पूरी की है. उनकी फिल्म इमरजेंसी इसी साल रिलीज होने वाली है। फिल्म में बड़ी स्टार कास्ट है। कंगना की हालिया रिलीज फिल्म ‘धाकड़’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।
Read More: श्रेया कालरा बनीं 'लॉकअप 2' की विजेता, राम कपूर और शिल्पा शिदें जैसे मजबूत प्रतियोगियों को पछाड़ा




