मुंबई। Jawan OTT Release: शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म को लोगों से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं. फिल्म जवान (Jawan OTT Release) में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आ रहे हैं और लोगों को यह कहानी काफी पसंद भी आ रही है। रिलीज के कुछ ही दिनों में जवान 400 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जवान फिल्म तो सिनेमा घरों में धूम मचा रही है लेकिन साथ ही शाहरुख खान के फैंस को भी इंतजार है कि ये फिल्म कब ओटीटी पर रिलीज होगी और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. फिर फिल्म जवान के ओटीटी राइट्स को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म जवान की ओटीटी राइड की डील भी करोड़ों रुपये में फाइनल हो गई है.
शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान ने भी ओटीटी राइट्स से करोड़ों की कमाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने जवान के ओटीटी राइट्स खरीद लिए हैं। यानी कि शाहरुख खान की फिल्म जवान नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी. नेटफ्लिक्स और जवान के बीच यह डील करोड़ों रुपये में हुई है।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




