मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने सनी देओल के साथ हाथ मिला लिया है। आमिर, सनी देओल स्टारर फिल्म ‘लाहौर, 1947’ को प्रोड्यूस करेंगे। इसका ऐलान अमिर खान ने मंगलवार को किया।
इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी करेंगे। संतोषी घायल, घातक और दामिनी जैसी सुपरहिट फिल्मों का भी डायरेक्शन कर चुके हैं।

90 के दशक के फेमस डायरेक्टर राजकुमार संतोषी इस फिल्म का डायरेक्शन करेंगे। आमिर खान प्रोडक्शन ने मंगलवार 3 अक्टूबर को इसकी घोषणा की।
सनी और राजकुमार संतोषी की बॉन्डिंग बेहद खास है। संतोषी सनी को घायल, घातक और दामिनी जैसी सुपरहिट में डायरेक्ट कर चुके हैं। इन तीनों में सनी के रोल को काफी पसंद किया गया था।
आमिर खान प्रोड्क्शन के हवाले से कहा गया- इस बात की अनाउंसमेंट करते हुए बहुत खुशी ही रही है कि मैंने, सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने फिल्म लाहौर,1947 के लिए हाथ मिलाया है। उम्मीद करता हूं कि यह सफर शानदार रहे। हमें आपकी दुआओं की जरूरत है।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




