मुंबई। 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘गदर-2’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने कमाई के मामले में अब तक दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
इतना ही नहीं, ‘गदर-2’ के बाद कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन कोई भी फिल्म इससे आगे नहीं पहुंच पाई। फिल्म ‘गदर-2’ लगातार 18वें दिन 4.50 करोड़ की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर 18 दिनों में फिल्म ने कुल 460.55 करोड़ की कमाई हो चुकी है। अब देखना अहम होगा कि ‘गदर-2’ अभिनेता शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ के रिकॉर्ड तोड़ेगी या नहीं?
फिल्म ‘गदर-2’ में तारा सिंह का दबदबा पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है, जिसके चलते हर तरफ सिर्फ और सिर्फ तारा सिंह और उनके डायलॉग्स की चर्चा है। 18वें दिन यानी सोमवार को फिल्म की हुई कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म ने अब तक करीब 460.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि दुनिया भर में फिल्म ने 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




