हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। हर दिन एनर्जी से भरपूर रहना और शरीर को अंदर से मज़बूत बनाना चाहते हैं तो अपने आहार में सूखे मेवे जरूर शामिल करें, खासकर पिस्ता (pista), जो स्वाद में तो लाजवाब है, साथ ही यह कई जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। आइए जानते हैं पिस्ता खाने के फायदे……
पिस्ता खाने के लाभ
1-फाइबर और प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है, जिससे इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और आप अनावश्यक कैलोरी लेने से बच जाते हैं।
2-पिस्ता दिल को सेहतमंद रखने का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है।
3-पिस्ता का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो इसे मधुमेह के रोगियों के लिए एक आदर्श स्नैक बनाता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
4-आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी पिस्ता फायदेमंद है, क्योंकि इसमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों को हानिकारक नीली रोशनी से बचाते हैं।
5-पिस्ता आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है।
(नोट- यह खबर पाठकों को सिर्फ जागरूक करने के उद्देश्य से लिखी गई है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)




