img

टेक डेस्क। Mobile Phone Safety Tips:  आजकल स्मार्टफोन हमारी जरूरत बन गया है। कॉलिंग से लेकर बैंकिंग, गेमिंग, पेमेंट और शॉपिंग आदि करने के लिए भी हम अपने फोन का यूज करते हैं। ऐसे में अगर आपका स्मार्टफोन हैक हो जाए तो आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। आज हम आपको देने जा रहें हैं कुछ ऐसे टिप्स जिससे आप अपना स्मार्टफोन हैक होने से बचा सके हैं…..

स्मार्टफोन को लॉक रखें: स्मार्टफोन को सुरक्षित बनाने के लिए उसे फेस आईडी, फिंगरप्रिंट, या पिन कोड से लॉक करें। चोरी या फोन खोने की स्थिति में यह सुरक्षा बेहद काम आएगी। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूर चालू करें। यह एक अतिरिक्त लेयर प्रदान करता है, जिससे किसी भी अकाउंट को एक्सेस करना मुश्किल हो जाता है।

सोशल मीडिया पर रहें सतर्क: नए साल पर सोशल मीडिया पर ऑफर्स और गिफ्ट्स से जुड़ी पोस्ट की बाढ़ आ जाती है।

संदिग्ध पोस्ट पर क्लिक न करें: स्कैमर्स लालच देकर मैसेज या मेल के जरिए आपके फोन में मालवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं।बधाई संदेश के नाम पर आए किसी अनजान लिंक को खोलने से बचें। यह आपके डेटा को खतरे में डाल सकता है।

 आधिकारिक स्टोर से ऐप्स डाउनलोड करें: ऐप्स हमेशा गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर जैसे ऑफिशियल प्लेटफॉर्म से ही डाउनलोड करें। अनजान वेबसाइटों से ऐप्स डाउनलोड करने से मालवेयर आपके फोन में आ सकता है। अगर आप रिज़ॉल्यूशन ट्रैकर जैसे नए ऐप्स डाउनलोड कर रहे हैं, तो उनकी रेटिंग और रिव्यू चेक करें।

गैरजरुरी और पुरानी ऐप्स हटाएं: अपने फोन में मौजूद पुरानी और बेकार ऐप्स को अनइंस्टॉल कर दें। ऐसी ऐप्स जिनका डेवलपर सपोर्ट बंद हो चुका है, उनमें डेटा लीक का खतरा ज्यादा होता है। नियमित रूप से अपनी उपयोग में आने वाली ऐप्स को अपडेट करें ताकि वे लेटेस्ट सिक्योरिटी फीचर्स से लैस हों।

संदिग्ध वेबसाइटों और पॉप-अप से बचें: किसी अनजान वेबसाइट पर पर्सनल जानकारी न दें। फिशिंग ईमेल्स और पॉप-अप्स पर क्लिक करने से बचें।
 


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार