img

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले पुलिस ने फैजान नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एक्टर की टीम ने धमकी देने वाले के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस जांच शुरू हुई थी। जिस नंबर से उन्हें धमकी दी गई थी, वो रायपुर में रहने वाले वकील फैजान खान के नाम पर रजिस्टर था।

रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस के CSP अजय सिंह और उनकी टीम ट्रांजिट रिमांड के साथ रायपुर पहुंची। यहां फैजान को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धमकी मिलने के कुछ दिनों बाद ही पुलिस फैजान खान तक पहुंच गई थी, हालांकि उसने कहा था कि वो 14 नवंबर को अपना बयान दर्ज करवाने मुंबई आएगा। फैजान ने शुरुआती बयान में बताया था कि जिस नंबर से शाहरुख को धमकी दी गई, वो उसी का है, हालांकि धमकी दिए जाने के महज 3-4 दिन पहले ही 2 नवंबर को उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया था।

पुलिस के मुताबिक  बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अंजान नंबर से कॉल आया था। इसमें कॉलर ने धमकी देते हुए कहा, बैंड स्टैंड वाले शाहरुख को मार दूंगा। अगर मुझे 50 लाख नहीं दिए गए तो शाहरुख खान को जान से मार दूंगा। जब कॉलर से उसका नाम पूछा गया तो जवाब मिला- मेरे लिए ये मैटर नहीं करता, मेरा नाम हिंदुस्तानी है।

शिकायत मिलने के बाद मुंबई से तीन पुलिस अफसर रायपुर पहुंचे। बुधवार रात वे रायपुर के होटल में रुके। तड़के वे पंडरी एरिया में मोबाइल सिम की लोकेशन देखने के बाद फैजान के घर गए। धमकी भरे कॉल के संबंध में करीब 2 घंटे पूछताछ की थी।

 


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म