
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां महकुंभ जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लाेगाें की मौत हो गई जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें काे इलाज के लिए गांधी अस्पताल, रीवा और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खाई 30 फीट से ज्यादा गहरी है। गनीमत रही है कि पत्थर और पेड़ों की वजह से गाड़ी 12 फीट से नीचे जाकर अटक गयी, नहीं तो और लोगों की जान जा सकती थी।
हादसा रविवार-सोमवार की देर रात करीब 2 बजे मूड़ा पहाड़ पर हुआ। सभी लोग सिंगरौली के जयंत से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। जैतपुर गांव से दो गाड़ियों में 13 लोग प्रयागराज के लिए निकले थे। इनमें एक गाड़ी में आठ और दूसरी में पांच लोग सवार थे। इस दौरान आठ सवारी वाली तेज रफ्तार बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी।
स्थानीय ग्रामीणों को साेमवार सुबह करीब 5 बजे हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि अन्य 2 ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल सीधी में दम तोड़ दिया है। वहीं 4 घायलों इलाज चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
अमीलिया थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों को पहले सीधी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से सुबह करीब 8 बजे रीवा रेफर कर दिया गया। मरने वाले सभी दोस्त थे। सभी की उम्र 22 से 30 साल थी। जैतपुर गांव से रात में प्रयागराज के लिए निकले थे। मरने वालों में संदीप साहू कोल माइंस और प्रमोद यादव एनटीपीसी में नौकरी करते थे। रमाकांत साहू का एनसीएल में इंटरव्यू हो गया था। अगले दो महीने में वह जॉइन करने वाला था।
Read More: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह पर केस दर्ज