img

गुरुग्राम। हॉस्पिटैलिटी चेन OYO  के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल की गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड स्थित एक ऊंची इमारत की 20वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने आत्महत्या की या गलती से 20वीं मंजिल से गिर गए, यह विस्तृत जांच के बाद पता चलेगा। तीन दिन पहले ही रितेश अग्रवाल और फार्मेशन वेंचर्स की डायरेक्टर गीतांशा सूद की शादी हुई थी। उस समारोह में सॉफ्टबैंक समेत कई बड़े फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट्स से जुड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

रितेश अग्रवाल ने कहा, 'भारी मन से मेरा परिवार और मैं यह शेयर करना चाहता है कि हमारे मार्गदर्शक मेरे पिता रमेश अग्रवाल का 10 मार्च को निधन हो गया है। उन्होंने एक पूर्ण जीवन जिया और हम सभी को प्रेरित किया।'

'उनकी मृत्यु हमारे परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मेरे पिता की करुणा और गर्मजोशी ने हमें हमारे सबसे कठिन समय में सपोर्ट किया और हमें आगे बढ़ाया। उनके शब्द हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस दुख की घड़ी में हमारी निजता का सम्मान करें।'
 


Read More: लखनऊ: महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पास न होने पर भाजपा की जनाक्रोश रैली, सीएम योगी भी कड़ी धूप में पैदल चले