img

नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। अकाली दल के नेता और पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा महासचिव तरुण चुग और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा की उपस्थिति में वह पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ सरदार जगजीत सिंह अटवाल और अन्य नेता भी पार्टी में शामिल हुए।

पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव से पहले यह अकाली दल को बड़ा झटका माना जा रहा है। इंदर इकबाल सिंह अटवाल पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल के पुत्र हैं।
 


Read More: लखनऊ में आसमान से बरस रही आग, चटक धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल