img

नई दिल्ली। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। शीर्ष अदालत से जहां हिंदू पक्ष को राहत मिली है वही  मुस्लिम पक्ष को झटका लगा है।  इस केस के जुड़े सभी मामलों की इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक साथ सुनवाई के फैसले को चुनौती देने वाली मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है।


सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई की। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा की जिला अदालत में श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के मामले में चल रहे सभी मामलों को हाईकोर्ट ट्रांसफर कर लिया था। हाईकोर्ट के इसी फैसले को मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।


Read More: ICSE, ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.18% तो 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास