img

हेल्थ/लाइफस्टाइल। अगर आप दांतो की समस्या से परेशान है तो यह खबर आपके लिए अहम है। हम बात कर रहे हैं दांतों में होने वाली कई समस्याओं के बारे में जैसे पीलापन, कैविटी, मसूड़ों से खून आना और सांसों की बदबू का आना। इस समस्याओं से आप पूरी तरह छुटकारा पाना चाहते हैं तो नीचे बताए गए उपाय को फॉलो करें।

दांतों की देखभाल के लिए करें यह प्रयोग

  • डाइट बदलें :  अगर आप रोजाना मीठा खाना या चिपचिपी चीजें खाते हैं तो जाहिर सी बात है कि बैक्टीरिया को पनपने का मौका मिल जाएगा, जो एक साथ कई तरह की दांतों की समस्या पैदा कर सकता है। इसलिए ऐसी चीजों का अधिक सेवन ना करें।
  • दिन में दो बार ब्रश करें : अगर आप गंदगी को दूर करना चाहते हैं और बैक्टीरिया को जमा होने से रोकना चाहते हैं तो सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले अपने दांतों को टूथब्रश से ब्रश करें।
  • गुटखा और तंबाकू न चबाएं : गुटखा और तंबाकू चबाना एक सामाजिक बुराई है लेकिन इससे दांतों, मसूड़ों और जीभ को काफी नुकसान पहुंचता है, आजकल युवा से लेकर बूढ़े तक लोग इस लत के शिकार हो गए हैं. इस बुरी आदत को जल्द ही छोड़ देना चाहिए।
  • डेंटिस्ट से चेकअप कराएं : आप अपने दांतों का कितना भी ख्याल रखें, महीने में एक या दो बार डेंटिस्ट से चेकअप जरूर कराएं। इससे दांतों की छोटी-छोटी समस्याओं का पता चल जाएगा और फिर आप जल्द से जल्द इसका उपचार शुरू कर सकते हैं।

 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी