img

नई दिल्ली। मुंबई में  26/11 आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने का रास्ता साफ हो गया है।  अमेरिका की एक अदालत ने राणा के प्रत्यर्पण का आदेश दिया है। यह भारत के लिए एक बड़ी जीत है। बता दें कि एफबीआई ने राणा को 2009 में अमेरिका के शिकागो से गिरफ्तार किया गया था।

राणा पर आरोप है कि उसने 26/11 आतंकी साजिश में शामिल रहे कोलमैन हेडली की मदद की थी। हेडली ने मुंबई में ठिकानों की रेकी की थी।

तहव्वुर राणा ने अमेरिकी कोर्ट में अपील दायर की थी। अमेरिका के एक कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि राणा को भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है। राणा पर मुंबई में आतंकवादी हमलों में शामिल होने का आरोप है। राणा के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। एनआईए ने एक चार्जशीट भी दायर की थी।


Read More: बिहार: नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ , 8 महिलाओं की मौत , सरकार ने दिया जांच का आदेश