img

हेल्थ/लाइफस्टाइल । आजकल लोगों में वजन बढ़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे का इस्तेमाल करते है। लेकिन आज हम ऐसे नुस्खे के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसके उपयोग करने से आपके पेट की चर्बी कम हो जाएगी। वजन कम करने के कुछ प्राकृतिक और सरल तरीके हैं। ऐसा ही एक सरल तरीका आपको इस खबर के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं।

वजन कम करने लिए पिएँ यह जूस

डिटॉक्स ड्रिंक: डिटॉक्स ड्रिंक शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। ये शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। इनके सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है। ये शरीर को निर्जलीकरण से बचाने में भी मदद करते हैं।

नींबू पानी: नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। यह मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखता है. इसके अलावा यह मौखिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखता है। कम कैलोरी वाले नींबू पानी का सेवन करने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी जलने लगती है।

दालचीनी का पानी: दालचीनी भोजन में स्वाद जोड़ने के साथ-साथ कैलोरी जलाने में भी मदद करती है। फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर दालचीनी शरीर को कई बीमारियों से बचाती है। इसे पीने से पेट में मौजूद विषैले पदार्थ अपने आप बाहर निकलने लगेंगे। इसके अलावा शरीर में ऊर्जा बढ़ेगी और शरीर स्वस्थ रहेगा।

मेथी का पानी: अगर आप कोलेस्ट्रॉल संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं तो मेथी का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। विटामिन, फाइबर और पोटैशियम से भरपूर मेथी दाना ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है. अगर आप रोजाना इसका सेवन करेंगे तो शरीर में जमा अतिरिक्त कैलोरी बर्न होने लगेगी।

हल्दी का पानी: हल्दी में करक्यूमिन होता है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इससे शरीर में सूजन और दर्द से राहत मिलेगी। गर्म पानी में हल्दी, नींबू का रस और शहद मिलाकर पिएं। रोजाना खाली पेट इसका सेवन करने से पेट में ऐंठन, सूजन और कैलोरी संचय से राहत मिलेगी। इसे नियमित रूप से पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होगा।

(नोट-यह लेख सिर्फ आप की जानकारी के लिए है। इसमें बताई गई टिप्स को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य ले लें। )
 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी