हेल्थ/लाइफस्टाइल न्यूज। बारिश के मौसम में लोगों को बैक्टीरिया संक्रमण वाली बीमारियां होती है। ऐसे में अपनी डाइट प्लान को बेहतर रखना पड़ेगा। अगर आप बारिश के मौसम में मक्का का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद होगा। आइये जानते हैं मक्का खाने के फायदे-
मक्का अपने उच्च पोषण मूल्य के कारण बहुत लोकप्रिय है। यह स्टार्च, फाइबर, प्रोटीन और वसा जैसे मैक्रोन्यूट्रिएंट्स के साथ-साथ विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, बी-कैरोटीन और आवश्यक खनिज जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों से समृद्ध है। इसके अलावा मक्के के दाने मैग्नीशियम, जिंक, फॉस्फोरस और कॉपर से भी भरपूर होते हैं।
मक्का खाने के फायदे
1-मॉनसून में इम्यून सिस्टम कमजोर होने का खतरा रहता है. ऐसे में मक्के का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
2-मक्के में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। मानसून में पाचन संबंधी विकारों से बचने के लिए मक्के का सेवन किया जा सकता है।
3-मक्के में मौजूद मैग्नीशियम हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है और हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। मानसून में मक्के का सेवन कर आप दिल की सेहत का ख्याल रख सकते हैं।
4-मक्के में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है। ये दोनों तत्व वजन कंट्रोल करने में मदद करते हैं। मानसून के दौरान अक्सर खाने की इच्छा बढ़ जाती है, ऐसे में मक्के का सेवन वजन नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
5-मक्के में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। जो एनीमिया को रोकने में मदद करता है। एनीमिया शरीर में खून की कमी के कारण होता है। मानसून के दौरान आहार में मक्के को शामिल करने से एनीमिया के खतरे को कम किया जा सकता है।
6-मक्के में विटामिन ई होता है, जो त्वचा के लिए अच्छा होता है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। मानसून में त्वचा संबंधी समस्याओं से बचने के लिए मक्के का सेवन किया जा सकता है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने से पहले डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




