नई दिल्ली। आज की तनाव और भागदौड़ भरी जीवन शैली में बेतरतीब खानपान की वजह से हृदय से जुड़ी बीमारियां काफी तेजी से बढ़ रही हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल और लंबी खुशहाल जिदंगी के लिए अपने हृदय को स्वस्थ रखना महत्वपूर्ण है। ऐसे कई कारक हैं जो आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं, जिनमें सही तेल को शामिल करना, नमक का सेवन सही मात्रा में करना और नियमित एक्सरसाइज करना आदि स्वस्थ हृदय को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आज ही इन टिप्स को फॉलो करे…..
दिल को स्वस्थ रखने के टिप्स
-कई रिसर्च में सामने आया है कि घी में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। घी का इस्तेमाल हमेशा रोटी के ऊपर लगाकर या दाल में ऊपर से डालकर करना चाहिए। विशेषज्ञों का सुझाव है कि लोगों को ऐसे तेल को चुनना चाहिए जो एमयूएफए और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर हों जैसे राइस ब्रान ऑयल, कैनोला ऑयल और ऑलिव ऑयल।
-दिल को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को दिल के अनुकूल भोजन खाने की सलाह दी जाती है, जिसमें कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, हेल्दी प्रोटीन और फैट्स जैसे बाजरा, ओट्स, ब्राउन राइस, दाल, अंडे, चिकन, मछली जैसे कम वसा वाले चिकन शामिल होते हैं, क्योंकि उनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है।
-दिल का हाल सही रखने के लिए ऑयली और फ्राइड फूड्स से दूरी बना लेनी चाहिए।
-स्वस्थ हृदय के लिए फ्राइड फूड्स, सिंपल शुगर और हाई कैलोरी वाले मीठे पेय पदार्थों का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है।
-नमक का उपयोग किस प्रकार किया जाए, इस पर भी ध्यान देना जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार कई लोग कम सोडियम वाले विकल्पों की ओर जाते हैं, हाल के अध्ययनों से पता चलता है कि आयोडीन युक्त या समुद्री नमक का मध्यम सेवन आवश्यक ट्रेस मिनरल्स प्रदान कर सकता है जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।"
-अचार, पापड़ और पैकेज फूड्स से दूरी बना लें क्योंकि इनमें सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है।
-रोजाना एक्सरसाइज की आदत डालें। आप वॉक, योग, तैराकी, साइकिल चलाना आदि कर सकते हैं। इनसे दिल अच्छे से काम करता है और फिट रहने से बाकी बीमारियां भी दूर होती हैं।
-मेडिटेशन और योग करने की आदत डालें इससे तनाव कम होता है जो कि दिल की बीमारियों का एक बड़ा कारण है।
( नोट -यह लेख सिर्फ आप की जानकारी के लिए है। इसमें बताए गए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले लें)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




