हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Blood Pressure Control Tips: बेतरतीब खानपान और तनाव भरी जीवनशैली के कारण हाई ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की समस्या आम हो गई है। खानपान में कुछ सावधानियां बरत कर आप इसे कंट्रोल जरूर कर सकते हैं. आज हम आपको बता ने जा रहे हैं एक फूड्स के बारे में जिससे आप को बीपी हमेश कंट्रोल में रहेगा।
ब्ल्ड प्रेश को कंट्रोल करने वाले फूड
1-हरी सब्जियां: ब्लड प्रेशर (Blood Pressure ) को कंट्रेाल करने करने के लिए आप डाइट में हरी सब्ज़ियों को शामिल करें। खास कर पालक और Lettuce (सलाद पत्ता)। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। ऐस में इसका सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है।
2-जामुन: जामुन में एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure ) के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। डायबिटीज रोगी जामुन के बीज के पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
3-चुकंदर : चुकंदर में नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा अधिक होती है. यह ब्लड वेसल्स को खोलने और ब्लड फ्लो को बेहतर करने में मदद करता है. इसका परिणाम यह होता है कि ब्लड प्रेशर कंट्रोल (Blood Pressure ) में रहता है. ऐसे में आप चुंकदर को अपनी डाइट में विभिन्न तरीकों से शामिल कर सकते हैं।
4-लहसुन: लहसुन एंटी-बायोटिक और एंटी-फंगस है और नाइट्रिक ऑक्साइड भी बढ़ाता है. यह आपकी मांसपेशियों को आराम देता है और ब्लड वेसल्स को फैलाता है. ब्लड फ्लो बेहतर होने के चलते ब्लड प्रेशर कंट्रोल (Blood Pressure ) कंट्रोल में रहने लगता है।
5-गाजर : गाजर में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी माने जाते हैं। गाजर के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत होती है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर (Blood Pressure ) और डायबिटीज को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज के सेवन से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




