img

हेल्थ न्यूज।High Blood Pressure:  तनाव, बेतरतीब जीवन शैली और अनहेल्दी फूड खाने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो गई है। ज्यादातर युवा इसकी चपेट में आ रहे ​हैं। हाल ही में एक शोध से पता चला है कि 54 प्रतिशत वयस्क उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़ित लोगों में से केवल 42 प्रतिशत को ही अपनी स्थिति का इलाज मिल पाता है।

आज हम इस खबर के माध्यम से हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए चुकंदर के रस के फायदे के बारे में बताएंगे। चुकंदर का रस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह कई रोगों में भी फायदा पहुंचाता है।

हाई बीपी में दवा का काम करता है चुकन्दर

चुकंदर का रस हाई ब्लड प्रेशर के लिए एक आशाजनक प्राकृतिक उपचार के रूप में उभरा है। चुकंदर का रस नाइट्रेट (NO3) से भरपूर होता है, एक ऐसा यौगिक जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है।

ऐसे तैयार करें चुकंदर का जूस

अगर कोई मरीज चार सप्ताह तक प्रतिदिन 250 मिलीलीटर चुकंदर का रस पीता है, तो ब्लड प्रेशर काफी कम हो सकता है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता है, जो रक्त परिसंचरण में सुधार करता है और ब्लड प्रेशर प्रबंधन में सहायता करता है। अगर आप भी इस बीमारी से पीड़ित हैं तो अपने डॉक्टर की सलाह लें और चुकंदर के जूस को अपनी डाइट में शामिल करें और परिणाम मिलने पर इसे जारी रखें।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद इसका सेवन करें।)


Read More: नौतपा में लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानें इन 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें