हेल्थ न्यूज। Skin Infection :मॉनसून के दौरान सोरायसिस, त्वचा पर चकत्ते, एक्जिमा और त्वचा का लाल होना जैसी समस्याएं भी लोगों को परेशान करती हैं। मानसून में होने वाले इस त्वचा रोग से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय बताएंगे, जो कारगर साबित हो सकता है।
त्वचा रोग से बचने के उपाय
1-बारिश के मौसम के दौरान करेला, परवल, दूधी, नारियल और अंकुरित दालों का सेवन करना चाहिए। ये सभी सब्जियां और दालें पित्त को शांत करने में मदद करती हैं।
2-अगर आप त्वचा रोग के खतरे को कम करना चाहते हैं तो गेहूं की जगह जौ या मूंग से बनी रोटी को खाने में शामिल करें। यह आटा पचाने में आसान होता है.
3-बरसात में गर्मियों की तरह प्यास नहीं लगती। लेकिन फिर भी शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पूरे दिन पानी पीते रहें। पर्याप्त पानी पीने से त्वचा संबंधी रोगों से बचा जा सकता है।
4-ठंड के मौसम से पित्त बढ़ता है और इससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है. इसलिए रक्तचाप को नियंत्रण में रखने के लिए नियमित व्यायाम करें।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




