img

हेल्थ/लाइफ स्टाइल। आजकल लोगों में देर रात जागने की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। स्मार्टफोन या टीवी इन चीजों की वजह से लोगों में देर तक सोने की आदत बन गई है जो सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। ऐसे में कई बार आप कोशिश करते हैं टाइम से सोने की लेकिन नींद नहीं आती है। अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है।

आपको बता दें कि ज्यादा घंटे न सोना शरीर में कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा पैदा करता है। अगर नियमित रूप से नींद कम की जाए तो ब्लड प्रेशर समेत जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए समय पर सोने की कोशिश करें लेकिन अगर आपको देर रात तक नींद नहीं आती है तो जल्दी नींद आने के लिए आप इन टिप्स को अपना सकते हैं।

आपनाएँ यह टिप्स

– रात को सोने से पहले नहा लें। नहाने के कई फायदे हैं, इससे आप फ्रेश फील करते हैं और नींद जल्दी आती है। यदि नहाना संभव न हो तो हाथ-पैर धोने की आदत बना लें।

– पैरों के तलवों की पांच मिनट तक किसी भी तेल से मालिश करने से भी नींद जल्दी आती है। पैरों के तलवों पर एक्यूप्रेशर बिंदु होते हैं जिन पर तेल मालिश करने से शरीर को आराम मिलता है।

– सोने से पहले गर्म दूध पीने से भी आपको अच्छी और जल्दी नींद आने में मदद मिलती है। आप गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी भी मिला सकते हैं।

– सोने से पहले बिस्तर को अच्छी तरह से साफ कर लें। साफ बिस्तर पर नींद जल्दी आती है। सोने से पहले रोशनी कम कर दें ताकि आपको जल्दी नींद आ जाए।

– सोने से एक घंटा पहले मोबाइल और टीवी बंद कर देना चाहिए। ये दोनों चीजें दिमाग को ज्यादा एक्टिव बनाती हैं और नींद नहीं आती। ऐसा इसलिए क्योंकि सोने से पहले हाथ में मोबाइल लेकर घंटों वीडियो देखते हैं लेकिन नींद नहीं आती।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।   


Read More: Benefits Of Mulethi :गर्मी और लू से बचाव की रामबाण दवा है मुलेठी, इसके अन्य फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान